फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास हैं सीएम के कई चेहरे : कोश्यारी

Tue, 06 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली आगामी चुनाव की दिशा तय करेगी। कांग्रेस के पास आगामी मुख्यमंत्री के लिए एक ही चेहरा है, जबकि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने के योग्य नेताओं की कमी नहीं है। 
विज्ञापन


नवीन अनाज मंडी विश्रामगृह में कोश्यारी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता का रुझान भाजपा की तरफ है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जबकि केंद्र सरकार के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के उदाहरण हैं। चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद है और चुने हुए विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने देश के सतत विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको आगे बढ़ा रहे हैं। छुपा हुआ काला धन बाहर निकालने के लिए ही नोटबंदी की योजना में जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। नई व्यवस्था से लोगों को तकलीफें हो रही हैं, लेकिन भविष्य में इसके सुखद परिणाम होंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ईमानदार और प्रदेश का विकास चाहने वाले नेताओं को घुटन महसूस हो रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनका परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लक्ष्य महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्ति, स्वच्छ, ईमानदार शासन की स्थापना के लिए है।

उन्होंने स्वागत के लिए आए कार्यकर्ताओं को सात दिसंबर की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, डॉ. अनिल कपूर, जेएस नरुला, गुरविंदर चंडोक आदि थे।

काशीपुर। शहर में प्रस्तावित फ्लाइओवर के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने चुप्पी साध ली। करीब तीन महीने पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता में एनएच 74 एमपी चौक के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर की जोरदार पैरवी की थी, लेकिन सोमवार को पत्रकार वार्ता में उनसे फ्लाईओवर के निर्माण कब शुरू होगा, इसका सवाल पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें