फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका मेयर का पुतला

Mon, 05 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
मेयर का पुतला फूकते भ्‍ााजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मेयर के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के लोग मुखर हो गए हैं। विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाते हुए रविवार को ट्रांजिट कैंप के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर सोनी कोली के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।


 पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा के कई कार्यकर्ता रविवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचे, उन्होंने मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उनके पुतले को आग के हवाले किया। भाजपा नेता दिलीप ने कहा कि वार्ड दो की पार्षद सविता अधिकारी ने सड़क निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। 24 लाख की इस सड़क निर्माण के लिए तीन बार टेंडर पड़ने के बाद भी टेंडर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्वार्थ के चलते निगम के टेंडर पास नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने मेयर को बर्खास्त करने की भी मांग की। पुतला फूंकने वालों में गोविंद राय, सतनाम सिंह, रतन दास, सुकुमार, अंगद, विश्वजीत, चंद्रसेन चंदा, किशोर, रोबिन, पृथ्वी राज, मानवेंद्र, मनोज दास, गोपाल यादव, योगेश, रमेंद्र, समीर, लालता प्रसाद, संजू गुप्ता आदि भी थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें