फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से भाजपा नेता के घर में लगी आग

Sat, 23 Mar 2024 03:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के रंपुरा में शाॅर्ट सर्किट के चलते भाजपा नेता के घर में आग लग गई। आग से सारा सामान जल गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा नेता अनिल चौहान ने पीड़ित से नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन

रंपुरा वार्ड 24 में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कोली अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर घर पर परिजन थे। इस दौरान शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजन किसी तरह घर से बाहर निकले और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग बुझती तब तक सब कुछ जल गया गया। राजकुमार ने बताया कि आग में फ्रिज, एलईडी, कूलर, राशन, अल्मारी, कपड़े, बिस्तर सब कुछ जल गया है। आग से दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की वजह शाॅर्ट सर्किट है। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग के कारण और नुकसान की जानकारी ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें