फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों को जोड़कर जागरूक करेगी भाजपा: सक्सेना

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा के जिला महामंत्री विवेक सक्सेना। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के जिला महामंत्री और बूथ कार्यक्रम के जिला संयोजक विवेक सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक बूथ का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप के माध्यम से लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। जिले में बूथ सत्यापन का कार्य 30 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में कहा कि मिशन 2022 के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में बूथ सत्यापन का काम 30 अगस्त तक पूरा होना है। सत्यापन के लिए जिले को 26 मंडल में बांटा गया है। पूरे जिले में भाजपा के 1380 बूथ और 286 शक्ति केंद्र हैं। सत्यापन के दौरान पदाधिकारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनका कार्य देखा जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, मंत्री यशपाल आर्या से लेकर विधायक व मेयर भी बूथ सत्यापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गांव और शहरों में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, ईश्वरी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें