फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पकड़ा बिलासपुर का बाइक चोर गैंग

Tue, 04 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
वाहन चाेर ‌‌ग‌िराेह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे समय से रुद्रपुर सहित आसपास के जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बिलासपुर के बाइक चोर गैंग को पकड़कर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बड़ी सफलता हांसिल की है। पकड़े गये गैंग के दो सदस्यों से पुलिस ने तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। पुलिस के अनुसार सरगना की गिरफ्तारी से कई और चोरियों के खुलने की संभावना है। फिलहाल सरगना की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन



सीओ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बिलासपुर का एक बाइक चोर गैंग लंबे समय से रुद्रपुर और आसपास के जिलों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। कुछ दिन पहले गैंग ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक घर से स्कूटी चुराई। इस मामले की जांच पड़ताल के लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने पर पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे। इसके बाद गैंग की धरपकड़ के लिए एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। शनिवार शाम को मुखबिर ने सुशील कुमार को सूचना दी कि गंगापुर रोड में कुछ लोग चोरी की स्कूटी के साथ घूम रहे हैं, जिस पर सुशील कुमार ने गंगापुर रोड दक्ष चौराहे पर चेकिंग की और तीन लोग स्कूटी पर आते नजर आए।

 रुकने का इशारा करने पर युवकों के स्कूटी भगाने के प्रयास में स्कूटी रपट गई और एक युवक मौके से  फरार हो गया। पकड़े गये दो युवकों ने अपना नाम मोनू पुत्र महेंद्र निवासी मलिहारखेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर और जसवंत पुत्र महेंद्र कश्यप निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर बताया है।  पकड़े गये युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने गंगापुर रोड शमशान घाट की झाड़ियों में छिपाई गई तीन बाइकें भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चेकिंग के दौरान भागा युवक आरिफ पुत्र हसमत अलि निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर उनके गैंग का सरगना है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। सरगना की धरपकड़ के लिए बरेली और रामपुर में टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


 
ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा पकड़े गये बाइक चोर गैंग के सरगना आरिफ की पकड़ में आने के बाद रुद्रपुर शहर और आसपास के कई घरों में हुई चोरियों से पर्दा उठ सकता है। पकड़ गये गैंग के सदस्यों के अनुसार आरिफ बाइक चोरी करने के साथ ही घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरिफ ने रुद्रपुर के कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी को काफी सामान अभी भी आरिफ के पास है।



बाइक चोर गैंग के फरार सरगना आरिफ की तलाश रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस को भी है। आरिफ के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार वह घरों की चोरी के साथ ही बाइक चोरी करने के आरोप में हल्द्वानी की जेल में सजा काट चुका है, इसके साथ ही बिलासपुर में भी चोरी के मामले में वांछित है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरिफ मूल रुप से रामपुर जिले का रहने वाला है और रुद्रपुर सुभाष कालोनी में अपनी बुआ के घर पर रहता था। जांच में पता चला कि आरिफ का पिता हसमत भी हत्या के आरोप में रामपुर की जेल में बंद होकर आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। 

 बिलासपुर के बाइक चोर गैंग को पकड़ने में सीओ मंजूनाथ टीसी द्वारा गठित टीम में थाना प्रभारी सुशील कुमार के साथ प्रशिक्षु एसआई गोल्डी घुघत्याल, बीसी जोशी, कांस्टेबल कैलाश चंद्र, सतेंद्र सुयाल, महेंद्र गिरी और प्रकाश शर्मा की मेहनत से सफलता मिली। सीओ मंजूनाथ टीसी ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पु‌‌ल‌िस ‌ह‌िरासत में वाहन चाेर ‌‌ग‌िराेह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें