फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हीकरण को आई टीम को बैरंग लौटाया

Tue, 04 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
 फ्लाईओवर निर्माण का ‌‌व‌िराेध करते व्‍यापारी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फ्लाईओवर निर्माण के लिए चिन्हीकरण करने पहुंची टीम को व्यापारियों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अफसरों और व्यापारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। आखिर टीम को बिना चिन्हीकरण के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



बता दें राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग द्वारा शहर में नैनीताल मार्ग पर सोनिया होटल से फुटेला अस्पताल तक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। शहर के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों की मांग की है कि फ्लाईओवर न बनाकर बाईपास का बनाया जाए। सोमवार को फ्लाईओवर निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारी नैनीताल रोड पर जायजा लेने पहुंचे।

उन्होने जल निगम के पास निर्माण के लिए चिन्हीकरण करना शुरू कर दिया। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत कई व्यापारी वहां पहुंच गये, व्यापारियों ने चिन्हीकरण का विरोध किया। इस दौरान उनकी विभागीय अधिकारी संजय कुमार से नोकझोंक भी हुई। व्यापारी नेताओं का कहना था कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


काफी देर चली नोक-झोंक और व्यापारियों के विरोध के चलते टीम चिन्हीकरण के लिए लाए गए सामान और ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस लौट गई। 
विरोध करने वालों में इंद्रजीत सिंह, मनोज प्रजापति, अरविंद देवल, राजीव जोशी, सत्यम अरोरा, संदीप मनोचा, हरनाम सिंह, केवल कृष्ण, इदरीश अहमद, मोहसिन, बलजीत सिंह, हरीश अनमोल, राजीव खुराना आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें