फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत...एक गंभीर, ड्यूटी करने जा रहे थे दोनों; घर में कोहराम

Thu, 01 Aug 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

रामनगर वन गांव निवासी 23 वर्षीय अनिकेत और उसका 24 वर्षीय मित्र रितिक कुमार महुआ खेड़ागंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बुधवार की देर शाम को ड्यूटी करने अपनी बाइक से महुआ खेड़ा गंज में स्थित बेकर्स सर्कल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलिया वाला चौराहे के पास स्थित देवभूमि ढाबा के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। दुर्घटना में अनिकेत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका मित्र रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- रुद्रपुर में युवक ने जान दी: 20 साल के विक्की का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल ऋतिक कुमार को उसके परिजनों ने काशीपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें