फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में युवक ने जान दी: 20 साल के विक्की का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Thu, 01 Aug 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार बरेली के थाना शहजादनगर स्थित ग्राम बबुआ विक्की गुप्ता (20) अपने बड़े भाई अमर गुप्ता के साथ शिवनगर में किराए के मकान में रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बुधवार की देर शाम अमर गुप्ता कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी विक्की ने दरवाजा नहीं खोला था। जब उसने खिड़की से अंदर झांका तो भाई फंदे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- IAS Deepak Rawat: कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- विकास कार्यों को धरातल पर उतारें विभाग

सूचना पर एसआई जगत शाही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया था। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्रया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें