काशीपुर। पेड़ से टकराकर बाइक सवार मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
शनिवार की सुबह रामजीवनपुर निवासी 50 वर्षीय हरिकेश पुत्र अनवत किसी काम से किलावली गए थे। इसके बाद वह अपने घर रामजीवनपुर आ रहे थे। इस दौरान हेमपुर डिपो में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव वापस ले गए। मृतक मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। मृतक अपने पीछे एक बेटा, चार बेटियों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया।