फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आलिम हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 24 Aug 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ढाबे से किया गिरफ्तार, अदालत में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे
विज्ञापन

किच्छा। दरऊ में हुए आलिम हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
शनिवार की दोपहर कोतवाली में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह दरऊ निवासी आलिम की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई शमी निवासी ग्राम दरऊ ने छह नामजद और अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार की ओर से की जा रही है। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही थी। कुछ आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने आ रहे नामजद आरोपी मो. अकील और रिहान खान निवासी दरऊ को बरेली रोड पर शर्मा ढाबा पुलभट्टा से गिरफ्तार किया गया। रिहान पर कोतवाली में चार और अकील पर यूपी के खजुरिया थाने में एक केस दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश के अलावा यूपी के विभिन्न जिलों में गई हैं। उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहां पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी मौजूद रहे।
100 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने मामले में करीब 100 सीसीटीवी की फुटेज को गहनता से खंगाला। इसके अलावा सर्विलांस उपकरणों का उपयोग करते हुए अभियुक्तों के संभावित ठिकानों रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, में लगातार दबिश दी गई। व्यापक अभियान के दबाव के कारण अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने कोतवाली में प्रदर्शन कर दरऊ के आलिम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। शनिवार सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौराया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरऊ के आलिम की हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि काफी दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ ने आश्वस्त किया कि आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। वहां पर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, संजीव खन्ना, राजकुमार कोली, गफ्फार खान,सतीश गुप्ता, प्रकाश पंत, नितिन फुटेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें