फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
मोहम्मद सुहैल (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक से घूमने निकले दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद सुहैल (21) मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपने दोस्त वासिद के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने निकला था। इसी दौरान मुरादाबाद-काशीपुर रोड पर तिकोनिया से तीन किलोमीटर आगे बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी वासिद हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें