फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

Wed, 06 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौपी गई है।
विज्ञापन

सितारगंज रोड वार्ड संख्या नौ निवासी शोभा सिंह की 11 वर्षीय पुत्री श्रेया सिंह घर से निकलकर सरकारी अस्पताल के समीप पहुंची थी कि तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक पर सवार पीडब्ल्यूडी परिसर निवासी दुर्गेश सोराड़ी और मीना सोराड़ी भी घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां श्रेया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हिंद पब्लिक स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा श्रेया के निधन से परिवार में कोहराम मच गया और स्कूल भी बंद रहा। हिंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं मृतका के चाचा नीरज कुमार ने बताया कि छात्रा के कुछ ही पीछे उसके पिता शोभा सिंह भी थे। जिन्होंने बताया कि तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी पुत्री जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें