फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने कार पर चलाई गोली, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के बाद से शहर में अराजकता बढ़ गई है। एक दिन पहले बाइक सवारों ने इंदिरा कॉलोनी में 12वीं के छात्र पर दो राउंड फायरिंग की थी। वहीं, बृहस्पतिवार की देर रात भूरारानी पर बाइक सवार बदमाशों ने कार पर गोली चला दी। इस घटना मे चालक बाल-बाल बच् गया। गोली कार का शीशा तोड़कर निकल गई।
विज्ञापन

भूरारानी के वार्ड-32 निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात 9:45 बजे वह अपने मित्र के साथ कार से भूरारानी रोड जा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति कार के बराबर में आए। उनको देखकर उसने कार हल्की कर दी। तभी बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली कार का शीशा तोड़कर पार हो गई। इसके बाद बाइक सवार भाग निकले।
राकेश का कहना है कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। फायर करने वाले कौन थे। इसका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर गोली चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें