फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: काशीपुर की प्रिया ने 45वीं और दून की मीनल ने 66वीं रैंक पाई, उत्तराखंड में इन्होंने बढ़ाया मान

Fri, 06 Mar 2026 10:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून की मीनल नेगी (मूल रूप से टिहरी निवासी) ने 66वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
देहरादून की मीनल नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने चार बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा दी। असफलताओं से सीखा और आगे बढ़ती रहीं। आखिरी प्रयास में उन्होंने 45वीं रैंक हासिल की। 

विज्ञापन


वहीं, देहरादून की मीनल नेगी (मूल रूप से टिहरी निवासी) ने 66वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। बाराकोट के अनुज पंत ने 69वीं रैंक हासिल की। हरिद्वार के सिडकुल निवासी आर्यन सिंह ने 104 रैंक हासिल कर धर्मनगरी का मान बढ़ाया। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की 189वीं रैंक पाई।

UPSC Result: पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा
विज्ञापन


बहादराबाद के अत्मलपुर बोंगला गांव के रहने वाले तुषार चौहान ने 216वीं रैंक हासिल की है। लोहाघाट के टूड़ा तोक की अनुप्रिया को मिली 258वीं रैंक हासिल की। वहीं, पुरोला के प्रखंड सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं रैंक हासिल की है। कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक पाई है। जबकि पिरान कलियर (रुड़की) की फैरुज फातिमा ने 708वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


जबकि भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने 822 रैंक हासिल की है। कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के ही आयुष सेमवाल ने 851 रैंक प्राप्त की है। जबकि त्यूणी तहसील क्षेत्र के बृनाड गांव निवासी आस्था चौहान ने 934 रैंक हासिल की है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें