बाजपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तिलकराज बेहड़ का स्वागत करते कार्यकर
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनने पर बाजपुर के बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि मामले का समाधान होगा। इस दौरान नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
रविवार को राम धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस जनता की सेवा के रूप में कार्य करती है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। बार्डर पर किसान आंदोलनरत हैं। अधिकांश विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार कान और मुंह बंद किए बैठी है। पिछले दिनों श्री नानकमत्ता साहिब मेें सीएम के आगमन पर धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई। जिस पर मत्था टेक कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाजपुर से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा, सचिव सुरजीत अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, डॉ. नरेंद्र खत्री, पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी ने किया। वहां कदीर अहमद, दर्शन गोयल, सतीश गोयल, अनिल सेन, जमुना बिष्ट, प्रेम सिंह यादव, बब्बू सैफी, रेशम यादव आदि थे।