जसपुर में डॉक्टर सिंघल को सम्मानित करते पूर्व सैनिक।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड मरीजों का इलाज करने पर पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल को सम्मानित किया। साथ ही कोरोना योद्धाओं के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ नगर में यात्रा निकालने की घोषणा की। रविवार को नूरी मस्जिद के निकट कैप्टन अब्दुल हफीज के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिलोक चंद फौजी, सुरेंद्र सिंह, मितान सिंह, संतोष कुमार, हरपाल सिंह कांबोज, नवीन कुमार, जयप्रकाश सिंह, शरीफ अहमद आदि थे।