फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में उठे बुनियादी मुद्दे

Tue, 25 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। 
विज्ञापन
बन चुके शौचालय का धन नहीं आने की शिकायत करते ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस और बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान  बिजली, पानी, सड़क के मुद्दे छाए रहे। डीएम ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जबकि अन्य को संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


तहसील दिवस में सर्वप्रथम डीएम ने स्वयं ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति  के जनपद में हर गांव में एपीएल राशन कार्डों के न बनने का मामला उठाया। उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक केएस देव को दिशा निर्देश दिए। अन्य शिकायतों में कै. गोपाल सिंह ने सुजिया में लोहिया नदी से हो रहे भूकटाव, मोहन चंद ने अरायजनवीस का लाइसेंस, जीवानंद जोशी ने भूड़ में सीसी मार्ग, पीएन गौतम ने दियां में मार्ग, संतोष मल्होत्रा ने पेयजल आपूर्ति, राम लखन ने पेंशन की मांग की।

वहां विधायक पुष्कर सिंह धामी, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, जयेष्ठ उप प्रमुख रेखा सोनकर, सीओ बीएल मधवाल, खंड विकास अधिकारी एचसी जोशी, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, डॉ. सुनीता रतूड़ी आदि थे। इस दौरान पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दामोदर पाटनी, गंभीर सिंह धामी, मान सिंह सामंत, धनसिंह सामंत, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र खोलिया, आनंद सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में हुए घोटालों में होगी सख्त कार्रवाई
 सांसद प्रतिनिधि मोहन चुफाल ने सांसद आदर्श ग्राम सरपुड़ा बग्घा में शौचालयों के निर्माण में हुए घोटालों की शिकायत की।  इस पर डीएम ने कहा कि शौचालय निर्माण में हुए घोटालों के संबंध में प्रत्येक गांव में जांच करायी जा रही है। कहा कि दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें