फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: रुद्रपुर में गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर फटा, बाल-बाल बचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

Mon, 27 Nov 2023 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में नगर कीर्तन के समापन के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पूर्व विधायक भी बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन
गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरुनानकदेव के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन के समापन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य बाजार में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर अचानक फट गया और उड़कर सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिरा। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में गुब्बारे वाला चोटिल हो गया जबकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


रविवार की शाम करीब आठ बजे नगर कीर्तन में शामिल पालकी मुख्य बाजार में आ रही थी। उससे पहले महिलाएं सड़क पर झाड़ू से सफाई कर रही थी। इस दौरान मुख्य बाजार से गुरुद्वारा जाने वाली सड़क के किनारे पर गुब्बारे वाला खड़ा था। अचानक उसके पास मौजूद सिलिंडर लीकेज हुआ और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर ब्लास्ट के बाद हवा में उड़ते हुए सजावट के लिए लगाई गई झालरों को तोड़ता हुआ मटके वाली गली से मोड़ पर नगर कीर्तन के स्वागत के लिए बनाए गए मंच के पास जा गिरा।

उस समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर संबोधन दे रहे थे। उनके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल सहित अनेक लोग थे। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि धमाका बहुत तेज था लेकिन गुरु नानक देव जी की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ। बताया कि एक व्यक्ति मामूली चोटिल हुआ था लेकिन निजी क्लीनिक से इलाज कराकर घर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें