खटीमा में ग्रामीणों को जॉब कार्ड बनाने के प्रति जागरुक करते लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट।
- फोटो : KHATIMA
राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से मजदूरों एवं असंगठित लोगों को जॉब कार्ड बनाने के प्रति जागरूक किया। लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट ने विकास कार्यालय में एकत्र ग्राम बगुलिया, सिसैया की मजदूरी करने वाली महिलाओं को बताया कि वे ऑनलाइन जॉब कार्ड कैसे बना सकेंगी।
ब्लॉक परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय के बाहर एकत्र महिला एवं पुरुष मजदूरों को लेबर इंस्पेक्टर ने राज्य एवं केंद्र सरकारी की योजना के तहत दो लाख रुपये के बीमे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असंगठित लोगों का ई-श्रम कार्ड केवल आधार कार्ड से बन सकेगा।
यह सेवा निशुल्क है। इसमें चुनिंदा पांच सेंटरों पर ई-श्रम कार्ड बन सकेंगे। जबकि जॉब कार्ड के लिए प्रमाणपत्रों के आधार पर 150 रुपये खर्च कर फाइल तैयार की जाएंगी। इसके लिए लगभग 300 सेंटर खोले गए हैं। पात्र व्यक्ति यहां से अपना जॉब कार्ड बना सकता है। लेबर इंस्पेक्टर ने इस कार्य में सावधानी बरतने की अपील की। वहां आरसी राठौर, विक्रम सिंह, पंचदेव सिंह, शीला देवी, लक्ष्मी देवी, सुमेश्वरी, बिंदु, शकुंतला आदि थे। (संवाद)