फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर लगा दाग: इंस्पेक्टर का युवती से अश्लील बात करने का आडियो वायरल, तो शुरू हो गई राजनीति, जानें मामला

Fri, 28 Jun 2024 03:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर में युवती से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इंस्पेक्टर के मामले में पुलिस जांच का बहाना बनाकर बैकफुट होती दिख रही है, वहीं मामले में राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का युवती से अश्लील आडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर में युवती से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इंस्पेक्टर के मामले में पुलिस जांच का बहाना बनाकर बैकफुट होती दिख रही है, वहीं मामले में राजनीति शुरू हो गई है।

विज्ञापन


किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एसएसपी से मिलकर इंस्पेक्टर को निलंबित करने सहित पूरे प्रकरण की विस्तार से जांच की मांग की है। इधर मामला उजागर करने वाले विधायक तिलकराज बेहड़ ने पुलिस पर जांच के बहाने इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश और भाजपा नेताओं पर पीड़िता पर दवाब बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर इंस्पेक्टर को निलंबित कर केस दर्ज नहीं किया गया तो वे एसएसपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये पढ़ें- Ramnagar: गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने का कोशिश, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; तीन अभी भी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर के इंस्पेक्टर की महिला संग अश्लील ऑडियो का भंडाफोड़ किया है। जिसमें इंस्पेक्टर एक पीड़िता से अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहा है। विधायक ने मामले की शिकायत डीजीपी से भी की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। तिलक राज बेहड़ ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें