फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ध्यानार्थ... प्रतिबंधित दवाइयों संग युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एएनटीएफ की मदद से राहुल खड़ायत निवासी ग्राम जयनगर नंबर-पांच दिनेशपुर को प्रतिबंधित दवाइयों संग गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 8/22 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह एसआई अनिल मेहता हमराही कांस्टेबल हरि सिंह के साथ गश्त पर थे। जब यह लोग सिडकुल की अशोका लिलैंड कंपनी के पास पहुंचे तो एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय और विनोद खत्री उन्हें मिल गए। इन सभी लोगों ने कच्ची शराब तस्करी की सूचना पर सेक्टर-12 की जेबीएम कंपनी के पीछे तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान उन्हें देख एक काला बैग लिए एक युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोचकर तलाशी ली तो बैग के अंदर से 83 ब्यूप्रेनोर्फिन एंड नालोक्सोन सब्लिंगुअल टैबलेट और 112 शीशियां एविल फीनिर्मलेट इन्जेक्शन बरामद हुए। बरामद दवाइयों के संबंध में युवक कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि ये गोलियां और इंजेक्शन नशे के हैं। जिन्हें वह मेरठ बस अड्डे के पास तारिक अंसारी के मेडिकल स्टोर से लाता है। वह स्वयं नशे का आदी है और सिडकुल क्षेत्र व रुद्रपुर में नशेड़ियों को यह गोलियां और इंजेक्शन बेचता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें