जसपुर में एटीएम के कैश बॉक्स पर लगे निशान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। एटीएम का शटर बंद कर कैश बॉक्स तोड़ने का प्रयास कर रहे लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास स्थित संत निरंकारी भवन के पास हिताची कंपनी का एटीएम है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक युवक ने एटीएम का शटर गिरा दिया और उसके कैश बॉक्स को तोड़ने का प्रयास करने लगा। बंद शटर के अंदर से आ रही आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी और एटीएम तोड़ने की आशंका जताई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैश बॉक्स तोड़ने का प्रयास कर रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से कटर, आरी ब्लेड और अन्य उपकरण बरामद किए है। आरोपी की पहचान मेहर आलम अंसारी निवासी ग्राम मानीयावाला गढ़ी, जिला बिजनौर बताया। एसएसआई एनके बचकोटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।