फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: NOC के बदले मांगी नौ हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने ट्रैप कर सहायक लेखाकार को रंगे हाथों पकड़ा

Fri, 05 Jan 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Sitarganj News: सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पर आकर शिकायत करते हुए कहा कि उसने एल्डिको सिडकुल में दो प्लाट के लिए आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने और पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आरएम सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार ने नौ हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखंड: मंदिर में बाबा और सेवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में पुलिस

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आरएम सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूंछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें