फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: भाषा, गणित और विज्ञान में पकड़ का होगा आकलन, तीन नवंबर को होगा सर्वे

Sat, 14 Oct 2023 04:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भाषा, गणित और विज्ञान में पकड़ को परखने के लिए सर्वे करने की तैयारी हो रही है।एसईएएस के तहत सर्वे होगा और इससे मिले आंकड़ों से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल के एक कमरे में बैठकर पढ़ते सभी बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भाषा, गणित और विज्ञान में पकड़ को परखने के लिए सर्वे करने की तैयारी हो रही है। कोविड के बाद पहली बार स्टेट लेवल एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) के तहत सर्वे होगा और इससे मिले आंकड़ों से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन


एसईएएस समय- समय पर विद्यार्थियों के भाषा व गणित और विज्ञान का आंकलन के लिए सर्वेक्षण कराता है। इस साल तीसरी, छठी और नवीं कक्षाओं में सर्वे किया जाएगा। 

कक्षा तीन में भाषा, गणित, कक्षा छह में भाषा, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान, कक्षा नौ में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगा। तीन नवंबर को होने वाले सर्वेक्षण के राज्य स्तर पर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। 
 

तीन नवंबर को होगा सर्वे
प्रत्येक ब्लॉक पर परीक्षा के लिए स्कूल चिह्नित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। गुंजन अमरोही और सुषमा गौरव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीन नवंबर को होने वाले इस सर्वे के लिए फील्ड इंविजीलेटर चयनित किए गए है। सर्वेक्षण का कार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंपा जाएगा। इनसे मिले आंकड़ों के आधार पर शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा।

विज्ञापन

सभी खंड अधिकारियों को परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। सर्वेक्षण के लिए जल्द ही स्कूलों को चिह्नित कर लिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। - डॉ.रमेश आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें