फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फेरा बढ़ा तो गलत दिशा में होने लगा वाहन संचालन

Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर सड़क के वन-वे करने से हल्द्वानी और पंतनगर से आने वाले वाहनों का दो किमी का फेरा बढ़ गया है। लंबे फेरे से बचने के लिए लोग गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

दिनेशपुर मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एनएचएआई ने दिनेशपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए करीब दो महीने पहले वन-वे सिस्टम लागू किया था। उन्हाेंने दिनेशपुर मोड़ पर बना कट बंद कर उस स्थान पर डिवाइडर लगाए थे। दिनेशपुर से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए पंतनगर सड़क पर बने रोड ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने की व्यवस्था की गई।
दिनेशपुर जाने के लिए पूर्ववत व्यवस्था कायम रखी गई, लेकिन कट न होने से हल्द्वानी और पंतनगर से दिनेशपुर जाने वाले वाहनों को सिडकुल के पास स्थित कट से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसमें दो किमी का अतिरिक्त फेरा लग रहा है। इससे बचने के लिए चालक गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेशपुर से आने वाली सड़क से नगर के लिए प्रवेश पूरी तरह से बंद कराने के लिए एनएचएआई को कहा गया है। कट बनाने के संबंध में उच्चाधिकारियों की कमेटी बनी हुई है। कमेटी इस पर फैसला लेगी। गलत दिशा में चल रहे वाहनों का चालान किया जा रहा है। -नरेंद्र कुमार आर्य यातायात निरीक्षक
विज्ञापन

-फोटो-दिनेशपुर मोड़ पर बच्चे के साथ डिवाइडर से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें