रुद्रपुर। साप्ताहिक बाजार के खिलाफ व्यापार मंडल ने बाहर से आए व्यापारियों को खदेड़ दिया। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी कि व्यापार मंडल का इस तरह का विरोध लगातार जारी रहेगा।
सोमवार को मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर व्यापारी एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने वहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार का कड़ा विरोध किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहर से व्यापारी आकर निम्न स्तर का माल बेचते हैं और मुख्य बाजार की सड़कों पर कब्जा करके रास्ता जाम कर देते हैं।
व्यापारियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन को कई बार बाहर से आए व्यक्तियों की सूचना दी गई है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे नगर में लगातार चोरिया हो रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि कि व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल का इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक साप्ताहिक बंदी वाले दिन जारी रखेगा। विरोध करने वालों में मनोज छाबड़ा, संदीप राव, पवन गाबा, राजेश कामरा, नवीन बांगा, प्रदीप कामरा, संदीप कामरा आदि उपस्थित रहे।