फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर में अरशद दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
जसपुर में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुुर की तीनों न्याय पंचायतों कुंडेश्वरी, खड़कपुर देवीपुरा और बांसखेड़ा में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। पहले दिन दौड़ खो खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बांसखेड़ा न्याय पंचायत के शिवलालपुर अमरझंडा स्थित राउमा में हुई प्रतियोगिता के तहत हुई 100 मीटर दौड़ में अरशद, 400 मीटर में फैजान, 800 मीटर में सचिन सैनी प्रथम, 1500 मीटर में सिद्धराज प्रथम रहे। लंबी कूद में फैजान, गोला फेंक में कुनाल, खो खो प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल पैगा, कबड्डी में शिवलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजेता रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी व प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू ने किया।
न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा की खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें 100 और चार सौ मीटर की दौड़ में नितिन कुमार, लंबी कूद में विनीत कुमार, गोला फेंक में विशाल पाल प्रथम रहे। चक्का फेंक में विनीत कुमार और भाला फेंक में मोहम्मद साहिल प्रथम विजेता रहे। खो-खो में जीपीएस रेलवे एकेडमी प्रथम स्थान पर रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की अध्यक्षता में उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर ऊषा चौधरी ने किया। शुभारंभ पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी हुए खेल महाकुंभ के तहत 100 मीटर दौड़ में विप्लव कुमार, 200 मीटर में अमन, 1500 मीटर में सक्षम प्रताप सिंह, गोला फेंक में शोभित प्रथम रहे। प्रतियोगिता शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास खंड अधिकारी पंकज कांडपाल, विशेष अतिथि बीईओ आरएस नेगी ने किया।
विज्ञापन

अभय और माही ने बाजी मारी
जसपुर। अहमदनगर न्याय पंचायत के खेल महाकुंभ में बालिका वर्ग में माही गुप्ता और बालक वर्ग में अभय गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके तहत 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में माही गुप्ता, बालक वर्ग में अभय गिरी, 400 मीटर बालिका वर्ग में कशिश, बालक वर्ग में विवेक कुमार प्रथम रहे। बालकों की 800 मीटर दौड़ में राजा गोला, 1500 मीटर में आयुष कुमार, लंबी कूद में राजा गोला प्रथम रहे। कबड्डी में सूरजपुर की टीम विजेता रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल ने की तथा संचालन इब्ने हसन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें