फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बहु ने रचा था बुजुर्ग की हत्या का षडयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/नानकमत्ता। नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ध्यानपुर गांव में प्रधान को फंसाने के लिए बेटे और बहू ने ही बुजुर्ग की हत्या करा दी। पुलिस की जांच में बेटा, पुत्रवधू और बेटे के ससुराल वाले हत्या में शामिल निकले। आरोपियों ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने षडयंत्र रचने के आरोपी बेटे, उसकी पत्नी और ससुरालियों के साथ ही सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बनगवां थाना खटीमा निवासी जगीर सिंह (65) बीते मंगलवार को अपने बेटे कुलवंत सिंह के ससुराल ध्यानपुर गए थे। रात को वह आंगन में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पुत्रवधू रजविंदर कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना के वक्त वह और उसकी बहन लविंदर कौर घर के अंदर थीं। तहरीर में बताया कि उनका ग्राम प्रधान समर सिंह उसके भाई बलविंदर सिंह व गांव निवासी द्वारका प्रसाद, सुंदर सिंह उर्फ मदारी, जितेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्की तथा धर्मेंद्र सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते उन्होंने पुलिस को पहले भी कई तहरीर दी थीं। पुलिस ने रजविंदर कौर की तहरीर पर प्रधान समर सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ ही एसओजी को लगाया था।
शुक्रवार को एसएसपी कुंवर ने जिला पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर सर्विलांस की मदद से संदिग्ध जीतगौड़ी गांव के जसवंत सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में जसवंत ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के पुत्र कुलवंत सिंह, पुत्रवधू रजविंदर कौर, उसकी मां गुरदीप कौर, बहन लविंदर कौर और भाई सूरज सिंह ने मिलकर जगीर सिंह की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने उसे जगीर की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये सुपारी तय कर 15 हजार रुपये एडवांस दिए थे। आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या के केस में प्रधान समर सिंह समेत सात लोगों को फंसाने के लिए हत्या कराई थी। हत्या करने के लिए उसे 12 बोर की पौनिया मय कारतूस दी गई थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को वनगवां थाना खटीमा से गिरफ्तार कर लिया है। टीम में खटीमा सीओ मनोज ठाकुर, नानकमत्ता एसओ केसी आर्या, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई जावेद मलिक, एसओजी के एसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, महिला दरोगा मंजू पवार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

हत्या से पहले सुपारी किलर ने पिलाई थी शराब
रुद्रपुर। नौ नवंबर की रात हत्या से पहले जगीर सिंह को सुपारी किलर जसवंत ने शराब पिलाई। उसके बेसुध हो जानेे के बाद गोली मार दी। जसवंत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पौनिया लविंदर के मकान के भूसे से दो खोखे और एक कारतूस के साथ बरामद की। आरोपी जसवंत के कब्जे से सुपारी में लिए गए 15 हजार रुपये भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें