जसपुर। क्षत्रिय महासभा जसपुर की बैठक रविवार को क्षेत्रीय महासभा कार्यालय में महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें वार्षिकोत्सव के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रम की तिथि और समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
सर्वसम्मति से वार्षिकोत्सव 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे हीरा गार्डन, जसपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासभा अध्यक्ष राजकुमार चौहान, पवन और आदित्य को अतिथियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने और समय पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर जनसहयोग राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी हीरा सिंह को दी गई। वहां गजेंद्र सिंह, निखिल चौहान, रमेश सिंह, निरंजन सिंह आदि थे। संवाद