फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अंग्रेज सिंह की 18 वीं पुण्य तिथि मनाई गई

विज्ञापन
बाजपुर के गांव शीतपुरी विजयरम्पुरा में शहीद अंग्रेज सिंह स्मारक पर श्रद्घाजंलि देते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। शहीद अंग्रेज सिंह की पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थल पर पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन कर शहीद अंग्रेज सिंह को याद किया। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने शहीद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव शीतपुरी (विजयरम्पुरा) में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। परिजनों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर कुपवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए 13 सितंबर 2003 को अंग्रेज सिंह शहीद हो गए थे। यहां पहुंचे गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भाजपा नेता रविंद्र बजाज, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, जिपं सदस्य अजीतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा सहित अन्य लोगों ने शहीद अंग्रेज सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद की माता बलविंदर कौर पिता धर्म सिंह को सम्मानित किया। मौके पर शहीद के भाई गुरजंट सिंह, मलकीत सिंह, संदीप, अमृतपाल सिंह, भजन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें