खटीमा। नगर निवासी अमन भंडारी ने टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) में ऑल इंडिया टॉप रैंक प्राप्त कर क्षेत्र व उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। अमन के टीईएस से सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमन ने एनडीए की परीक्षा में भी 145वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
अहित्या नगर, पुणे में तैनात पिता लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश सिंह ने बताया कि अमन ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर, बिहार से की। उनका चयन जेईई मेंस के लिए हुआ था। टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के माध्यम से उनका सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया टॉप रैंक प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि अमन ने इससे पूर्व एनडीए में 145वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि अमन एनडीए के माध्यम से सैन्य अफसर बनना चाहते हैं। अमन का परिवार मूलरूप से सुरकाल, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ का रहने वाला है। बाद में वह कुटरा, खटीमा में बस गए थे। अमन की एक छोटी बहन है। माता सरिता भंडारी गृहिणी हैं।