फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अल्मोड़ा विजयी

Fri, 06 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता अल्मोड़ा के नाम रही। अल्मोड़ा ने रामनगर को हराकर ट्राफी भी जीत ली। वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया है जो नवंबर के तृतीय सप्ताह में नार्थ जोन अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।   
यूनिटी लॉ कालेज की ओर से आयोजित एमिनिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ यूनिटी कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मैच अल्मोड़ा और रामनगर के बीच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए अल्मोड़ा परिसर ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 101 रन बनाए। वहीं इसका जवाब देने उतरी रामनगर की टीम 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 46 रन ही बना सकी। अल्मोड़ा ने यह प्रतियोगिता 65 रन से जीतकर ट्राफी में कब्जा कर लिया।
   क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया है। जो अलीगढ़ में होने वाली नार्थ इंडिया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में खेला जाएगी।
विज्ञापन

 इस दौरान एमिनिटी एकेडमी के निदेशक सुभाष अरोड़ा, केएस राठौर, उमेश चंद्र जोशी, यूसी जोशी, डॉ अपराजिता, डॉ संतोष कुमार, डीएस बिष्ट, दान सिंह, राजेंद्र कुमार, भाष्कर गुप्ता, सुनीता अरोरा, इंद्रा त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें