फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती वैन में अचानक धधकी आग

Fri, 06 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

  नैनीताल रोड पर फर्राटा भर रही एक वैन अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि आग लगते ही वाहन मालिक और उसका साथी सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक वैन पूरी जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे वैन संख्या यूके06जी 0680 रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। ओमैक्स तिराहे के समीप वैन के पिछले हिस्से में आग लग गई, लेकिन वाहन चला रहे व्यक्ति को भनक नहीं लगी। 
विज्ञापन

  इसी बीच बाइक सवार युवकों ने वैन चला रहे व्यक्ति को आग लगने की सूचना दी तो उन्होंने वैन को किनारे खड़ा कर दिया। वैन में सवार दोनों लोग बाहर निकल आए।
इसी बीच तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल फायर बिग्रेड की गाड़ी ने सड़क किनारे धधक रही वैन पर लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 वाहन में आग लगने से सड़क में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि वैन मनोज उपाध्याय निवासी गन्ना सेंटर फुटकुंआ हल्द्वानी की थी। मनोज अपने साथी के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी जा रहा था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें