फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह और नाक बंद कर की गई थी अलका की हत्या 19-51-59

विज्ञापन
अलका जौहरी का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम मिस्सरवाला के पास पुलिया के नीचे मिला शव वैशाली कॉलोनी निवासी अलका जौहरी का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अलका की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
17 जनवरी की शाम कुंडा थाना पुलिस ने जसपुर रोड पर मिस्सरवाला के पास पुलिया के नीचे एक महिला (32) का शव बरामद किया था।
सोमवार सुबह वैशाली कॉलोनी निवासी अनुज जौहरी ने मृतका की पहचान अपनी बहन अलका जौहरी के रूप में की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैमाश राणा ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में उसकी मौत मुंह और नाक दबाने के कारण सांस रुकने की वजह से होना बताई गई। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इधर, एसओ विनोद फर्त्याल ने बताया कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फैंका गया है। मृतका रामपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए पेशकार अभय कुमार की बड़ी बेटी थी।
2015 में उसका विवाह मुंबई निवासी कमलेश सुगंध के साथ हुआ था। दोनों का चार साल का एक बेटा भी है। करीब चार माह पूर्व वह अपने बेटे को लेकर मायके आ गई थी। भाई अनुज ने बताया कि 15 जनवरी की सुबह अलका मुरादाबाद के एक बड़े उद्योगपति के पास नौकरी के सिलसिले में इंटरव्यू देने गई थी। शुक्रवार और शनिवार को उसकी परिजनों के साथ बात हुई। उसने मुरादाबाद में एक परिचित आंटी के घर ठहरने की बात कही थी। मृतका के मायके में पिता के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षिका मां कमला देवी, छोटी बहन प्राची आदि हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप से हुई शिनाख्त
कुंडा थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल ने बताया कि शव की शिनाख्त न हो पाने पर उन्होंने घटना के विवरण के साथ मृतका की फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी। वैशाली कालोनी निवासी पार्षद के बेटे विजेंद्र के एक ग्रुप में मृतका के रिश्तेदार नीरज सक्सेना ने अलका को पहचान लिया। (संवाद)
लूट या रंजिश हो सकती है हत्या की वजह
अलका की हत्या की पृष्ठभूमि में पुलिस लूट अथवा रंजिश के पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया गया है कि अलका जब इंटरव्यू के लिए निकली तो उसके पास 50 हजार रुपये की नकदी, चार एटीएम कार्ड और बैंक के लाकरों की चाभी थी। उसके भाई ने अपने एक परिचित की भूमिका पर संदेह जताया है। आरोप लगाया कि झाड़फूंक करने वाले उक्त युवक ने उसकी बहन से एक लाख रुपये उधार लिए थे। तकादा करने के बाद भी वह रकम नहीं लौटा रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच तनातनी चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें