फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादेही चीनी मिल ने चार हजार छह सौ पैंतालीस क्विंटल चीनी का अधिक किया उत्पादन

विज्ञापन
जसपुर में मिल प्रधान प्रबंधक को सम्मानित करते विधायक आदेश चौहान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया। इस बार पिछले वर्ष से अधिक गन्ने की पेराई कर चीनी का उत्पादन करने पर विधायक ने मिल प्रधान प्रबंधक समेत अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि बीते वर्ष पेराई सत्र दो दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। पेराई सत्र का समापन 12 अप्रैल 2021 को हुआ था जिसमें 25.63 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी और 2 लाख 81 हजार 965 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया था। चीनी मिल की मरम्मत पर 337.29 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई। उन्होंने बताया कि इस बार पेराई सत्र का शुभारंभ 20 नवंबर 2021 हुआ था। 15 अप्रैल 2022 को पेराई सत्र का समापन हुआ जिसमें 27. 65 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 2 लाख 86 हजार 610 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। चीनी मिल की मरम्मत पर 301.57 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा इसका श्रेय मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया।
विधायक आदेश चौहान ने चीनी मिल पहुंचकर प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश, एलपी सिंह, बीएन संखवार, खेमानंद, प्रमोद द्विवेदी, राहुल देव, चंद्रजीत सिंह, शरीफ खान समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, सुभाष शर्मा, नईम प्रधान, आफताब अंसारी, हिमांशु नंबरदार, सर्वेश चौहान, भीष्म सिंह गहलोत, दूल्हे खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें