फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में गड़बड़ी मिली तो की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
सितारगंज के बिचपुरी गेहूं खरीद केंद्र का मुआयना करते कुमाऊं के उप निबंधक नीरज बेलवाल। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सहकारी समितियां, कुमाऊं मंडल के उपनिबंधक नीरज बेलवाल ने गेहूं खरीद केंद्रों पर छापा मारा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि यदि गेहूं की खरीद में गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और प्रभारियों को तौल में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपनिबंधक ने सितारगंज के बिचपुरी क्रय केंद्र में छापा मारा। यहां मौके पर केंद्र प्रभारी और सहप्रभारी मौजूद मिले। इसके बाद उपनिबंधक मैनाझुंडी पहुंचे। उपनिबंधक ने केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि किसान का गेहूं क्रय करें। किसानों की आड़ में बिचौलियों या आढ़तियों की गेहूं खरीद का मामला सामने आया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जनपद के सभी एडीओ को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र प्रभारी और सहायक केंद्र प्रभारी में एक का क्रय केंद्र में मौजूद रहना अनिवार्य है।
किसानों को सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने में दिक्कत हुई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सितारगंज के अलावा नानकमत्ता क्षेत्र के सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उपनिबंधक के पिछले तीन दिनों में लगातार छापा मारने से हड़कंप मचा है। एडीओ भी केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उपनिबंधक ने बताया कि केंद्रों पर तौले जा रहे गेहूं की भी जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को तौल में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें