शक्तिफार्म में निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : SITARGANJ
जिला पंचायत अध्यक्ष ने डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
शक्तिफार्म। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार एवं श्रम व रोजगार मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य सुरेश गंगवार ने क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से कराए गए कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने मृतक छात्रा संजना गाईन के परिजनों से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार ने क्षेत्र के अरविंदनगर, जयनगर, गोठा, बैकुंठपुर, रूदपुर, गोविंदनगर एवं तिलियापुर आदि गांव में राज्य वित्त मद से कराए गए सड़क डामरीकरण, सीसी मार्ग, नाली एवं चहारदीवारी आदि लगभग एक दर्जन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रेनू गंगवार ने कहा कि गांव के अंतिम छोर तक विकास कार्य किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने नगर के वार्ड संख्या तीन में मृतक छात्रा संजना गाईन के परिजनों से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बता दें कि आठवीं की छात्रा संजना गाईन 21 मार्च को अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई थी। मामले में पड़ोस के ही एक परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहां जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, करनैल सिंह, भवतोष आचार्य, शक्ति त्रिपाठी, विमल मंडल, परितोष पाठक, नसीम अली, सविता मंडल आदि थे। (संवाद)
-08एसटीजी02पी: शक्तिफार्म में निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।