फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर भावनाओं को आहत करने वाला आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
कोतवली क्षेत्र के बानूसी निवासी हिमांशु कन्याल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्राम उल्धन, झनकट निवासी फरयाद रजा ने भगवान राम के गीत के साथ जन भावनाओं को आहत करने वाली भाषा में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे गांव के साथ ही क्षेत्र में फरयाद रजा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। बताया कि जब गांव के लोगों ने उससे इस संबंध में जानकारी ली तो आरोप है कि उसने लोगों को जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने आरोपी फरयाद रजा के खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए और 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी लेने पर एएसपी वीर सिंह का मोबाइल स्वीच ऑफ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: जब भालू ने किया बाइक सवार पर जानलेवा हमला...राहगीरों ने यूं बचाई जान; यहां के लोग हो जाएं सावधान

युवक ने पहले से ही सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो को शेयर कर कमेंट किया था। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें