फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नाबालिग किशोरी को इलाज के बहाने मुरादाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी जिसमें कहा कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी बीमार रहती है। कहा कि गुलाबबाड़ी, पीतल नगरी मुरादाबाद (यूपी) निवासी अरविंद कुमार उसकी बेटी को इलाज कराने के बहाने मुरादाबाद ले गया था जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी, महिला एसआई सुप्रिया नेगी व हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें