फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर एडमिशन बंद कराएगी एबीवीपी

Wed, 25 Jul 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रपुर पीजी कॉलेज में चार सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। उन्होंने जल्द मांगे पूरी न होने पर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को बंद कराने की चेतावनी दी। महाविद्यालय में अब तक करीब एक हजार छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं।  

विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन पर उनकी सुध न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से महाविद्यालय में एमएससी में विषय बढ़ाने के लिए भूख हड़ताल की जा रही है। लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि सिर्फ जूस पिलाने की औपचारिकता निभाकर आश्वासन दे रहे हैं। कहा जब तक मांगें नहीं मानी जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी।

जिला संयोजक गोपाल पटेल और सह संयोजक रचित सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चार सूत्रीय मागें पूरी नहीं हुई तो महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया बंद कराई जाएगी। इस दौरान एबीवीपी नगर उपाध्यक्ष सौरभ राठौर, छात्रसंघ अध्यक्ष दिलजोत बाजवा, रामप्रकाश यादव, कमलेश मंडल, नीलम, रेखा, प्राची, प्रिया शर्मा, चंचल,गजेंद्र गुप्ता, भरत कुमार, विनोद कोली, महेश आचार्य, विपिन पांडेय, राहुल बिष्ट, जितेंद्र संधू, रोहित राजेंद्र मेहरा, दीपक भट्ट, सचिन गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, रुद्रपुर महाविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को प्रवेश के लिए नई मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद मंगलवार को भी प्रवेश शुरू किये। अभी तक करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला है। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रवेश के लिए अंतिम तिथि फिलहाल एक सप्ताह बढ़ा दी है। उधर, एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष राठौर ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में 23 जुलाई से स्नातक और परास्नातक की पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत एडमिशन भी नहीं हुए हैं। इस कारण स्नातक और परास्नातक के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।  

रुद्रपुर कॉलेज परिसर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध  
रुद्रपुर। रुद्रपुर पीजी कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी वाहनों को पार्किंग पर ही खड़ा किया जाएगा। छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में वाहनों को लाने से अव्यवस्था फैल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें