फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऑल इंडिया मोटर एसोसिएशन के आह्वान पर यहां भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्टरों ने सड़क पर ट्रक खड़े कर सांकेतिक जाम लगा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी ऑल इंडिया मोटर एसोसिएशन के आह्वान पर काशीपुर ट्रांसपोर्टर वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों के एक हजार ट्रक रोड पर नहीं उतरे। ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित हरियावाला में ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों को सड़क पर खड़े कर सांकेतिक जाम लगा कर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

काशीपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष परम जीत सिंह ने मजबूती से आंदोलन में डटे रहने के लिए सभी ट्रांसपोर्टरों का धन्यवाद किया। महामंत्री सतनाम सिंह ने कहा कि चक्का जाम से यात्रियों को परेशानी न होने पाए। इसलिए चक्का जाम सांकेतिक किया गय। वहां कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन, संगठन मंत्री राजपाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, अफजल खां, दीपू सिंह, प्रदीप गुजराल, ताराचंद, नाजिर हुसैन, फयाज अहमद, अफजाल चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें