काशीपुर में खेत में ट्रैक्टर चला रहे किसान को टीका लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
जवाहर नवोदय की छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर। नवाहर नवोदय विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रा को आइसोलेट कर दिया है। उसके संपर्क में आई नौ लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा ने आरटीसीपीआर जांच करवाई थी। जांच के बाद वह स्कूल की स्काउट की छात्राओं के साथ बागेश्वर जा रही थी, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे रानीखेत से वापस बुलवा लिया गया। छात्रा भदईपुरा में रहती है। उसे आइसोलेट कर दिया गया है। डॉ. खन्ना ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है। बताया कि नवोदय विद्यालय की आठ छात्राएं बागेश्वर में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभाग करने जा रही थीं। एक छात्रा ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। उसके संक्रमित पाए जाने पर छात्रा के साथ बागेश्वर जाने वाली सात छात्राएं, एक शिक्षिका और वाहन चालक के भी सैंपल ले लिए गए हैं। संक्रमित छात्रा को होम आइसोलेट कर अन्य सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद