फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने किया सैनिक फार्म की भूमि बेचने का विरोध

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर में पूर्व सैनिकों और किसानों की हुई बैठक में पत्थरचटटा स्थित सैनिक फार्म की भूमि बेचने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भूमि बेचने का निर्णय वापस नहीं लिया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

सैनिक फार्म बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष कै. केएस कार्की ने कहा कि एक मंत्री सैनिक फार्म की भूमि को खुर्द-बुर्द करने पर तुले हैं। इससे पूर्व सैनिकों की भावनाओं को ठेस लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह निर्णय हर हाल में वापस लेना होगा। अन्यथा पूर्व सैनिक संगठन आगामी चार मई को बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय का घेराव करेगा। कैप्टन कार्की ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे आमरण अनशन भी करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि जिले में ईसीएचएस व शहीद स्मारक, रामनगर में ईसीएचएस, हल्द्वानी में सैनिक मिलन केंद्र व खटीमा में पूर्व सैनिक मिलन केंद्र निर्माण के लिए सरकार लंबे समय से भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस दौरान जिला पूर्व सैनिक लीग का भी गठन किया गया। इसमें खटीमा के सूबेदार मेजर कुंवर सिंह खनका को अध्यक्ष, शांतिपुरी के कै. डीएस कोरंगा व बाजपुर के एनडी जोशी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष खनका ने कहा कि वह पूर्व सैनिकों के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से कार्य करेंगे। कहा कि सैनिक फार्म की लड़ाई पूर्व सैनिकों के अस्तित्व की लड़ाई है, जिसे पूरी ताकत व एकता से लड़ा जाएगा। बैठक में धाम सिंह गड़िया, लक्ष्मण सिंह, शंकर दत्त पाठक, एसएस पटवाल, दिग्विजय खाती, बीडी पंत, कै.हनुमान सिंह, कर्नल बीडी कांडपाल, अमोलक प्रसाद, बीडी पांडे, कर्नल बजेठा, कै. आरएस कार्की, एनडी जोशी समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें