काशीपुर। हिंदू कन्या रक्षा सम्मेलन में हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने लव जेहाद के नाम पर चलाए जा रहे अभियान से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा लव जेहाद के मोह-जाल में फंसकर हिंदू कन्याओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जिसे बचाना होगा।
रविवार को बजरंग दल द्वारा रामलीला मैदान सभागार में आयोजित सम्मेलन में देशभर के कई हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। उन्होंने हिंदू कन्याओं को दूसरे धर्म के लोगों द्वारा लव जेहाद के नाम पर चलाए जा रहे अभियान से सावधान रहने को कहा। महाराष्ट्र से आए मुख्य वक्ता रमेश हनुमंत शिदे ने कहा केरल में प्रतिवर्ष साढ़े तेरह हजार हिंदू लड़कियों को लोग बहला-फुसलाकर गायब करते हैं और अरब देशों को भेज देते हैं। इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। दिल्ली से आए सुरेश मुंज्याल ने कहा हिंदू समाज को लव जेहाद के खतरे से सावधान रहना चाहिए। डासना (यूपी) से आए नरसिंह नंद सरस्वती ने कहा कंबोडिया के हिंदू अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक है। वहां 180 एकड़ भूमि में भगवान विष्णु का मंदिर है।
सम्मेलन में हिंदू कन्याओं को लव जेहाद से बचाने के लिए उन्हें हिंदू धर्म की मर्यादा तथा सुसंस्कृति बनने की शिक्षा-दीक्षा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक अजय शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर आर्यायन के संस्थापक शरद कश्यप, व्यवस्था प्रमुख बजरंग दल के विकास खंड संयोजक अजय शर्मा, राजीव घई, तिलक रावत, कमल जोशी, अरुण तिवारी, विरेंद्र चौहान, नरेश चंद्र पोखरियाल, मदन मोहन, राहुल गुप्ता, विश्वप्रकाश अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, गुरविंदर चंडोक, पंकज टंडन, अशोक कुमार अरोरा, हरिओम कांबोज आदि थे।