बाजपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज के छठे दिन एनएसएस शिविरार्थियों को सहज योग के बारे में जानकारी दी गई।
रविवार दोपहर बाद जीजीआईसी परिसर में चल रहे एनएसएस शिविर में सहजयोग के युवा शक्ति प्रदेश कोर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा कि सहज योग जीवन जीने की एक कला है। सहज योग करने से मानसिक, शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं। यह माता निर्मला देवी की देन है। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा, शिक्षिका अनुराधा, नेहा बसेड़ा, राजेंद्र शर्मा, उपासना आदि थे। गांव बरहैनी में राजकीय महाविद्यालय के चल रहे एनएसएस शिविरार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भरत उपाध्याय, डा. साधना पंत, सुमन, रजनी शर्मा, प्रियंका, रुबी, छात्र संघ सचिव रविकांत शर्मा, अमरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सूरज यादव, नवदीप सिंह, राजदीप तिवारी आदि थे। गांव गजरौला स्थित राजकीय इंटर कालेज में एनएसएस शिविर का सातवें दिन समापन हो गया। शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह राणा ने वर्तमान समय में देश के अंदर चरित्रवान और स्वयं सेवकों की आवश्यकता बताई। संचालन एसपी सिंह ने किया। मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा, शकील अहमद, भगत सिंह, अशोक कुमार, हरीश सिंह, एहसान अली, इंद्रजीत सिंह, गौरव शर्मा आदि थे।