फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को निकाली जनजागरण रैली

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/सितारगंज। कुमाऊं सेवा संस्थान सितारगंज एवं सहयोगी संस्था विमर्श नैनीताल, जाड़ी संस्था उत्तरकाशी की ओर से बनबसा पुलिस स्टेशन से जनजागरण बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान मानव तस्करी एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर दिया गया। नगर आगमन पर कोतवाल पीसी भट्ट ने रैली का स्वागत किया। कोतवाली पहुंचे केएसएस की अध्यक्ष जया मिश्रा ने कहा मानव तस्करी एवं कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया है।युवतियों का देह व्यापार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा प्रदेश के कई जिले डेंजर जोन में चले गए हैं, जहां लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रतिशत बेहद घट गया है। रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाद में कोतवाल भट्ट ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डा. राजू महर, एसके सेन, मनोहर सिंह, अरुण शर्मा, रेहमत हुसैन, दिव्या, सारिका, कविता आदि थे।
विज्ञापन

उधर, सितारगंज पहुंचने पर रैली का समापन हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. हरीश वर्मा ने कहा मानव व्यापार और भ्रूण हत्या कानूनी अपराध है, इसके प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इससे पूर्व कोतवाली में रैली का स्वागत किया गया। रैली के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कोतवाल नरेश चंद, महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्षा सरोज कंसल और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष यादराम गुप्ता ने भी विचार रखे। इस दौरान सितारगंज संघर्ष समिति के अध्यक्ष खूब सिंह विकल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नरेश कंसल, कमल जिंदल, जया जोशी, रहमत हुसैन, सारिका राणा, कविता राना, रजिया, रामभरोसे, दिव्या, वकील अहमद, जुनैद अंसारी, सलमान मलिक, उस्मान, मो. अफजाल, मलकीत सिंह, सुनील कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें