फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस एक युवक का सिर फाड़कर गंभीर रूप से घायल करने वाले पर इतनी मेहरबान हुई कि उसके खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं, दो माह गुजरने पर भी मुख्य हमलावर को पुलिस गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मुहल्ला किला निवासी सफीक (20) पुत्र नन्हें के साथ 10 मार्च को आरिफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी मुहल्ला किला तथा अजीम पुत्र इकबाल निवासी अल्ली खां का मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। आरिफ और अजीम ने सफीक पर फावड़े से वार कर उसका सिर फाड़ दिया था। घायल को अस्पताल में भी कराया गया। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर केवल अजीम को ही गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी आरिफ फरार है। घायल सफीक के परिजनों ने रविवार कोक कोतवाल जेपी जुयाल से मुलाकात कर बताया कि सफीक का एक हाथ, एक पांव तथा एक आंख खराब हो गई है। वह विक्षिप्त स्थिति में है। परिजनों ने पुलिस से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें