फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सीट पर आज होगा चुनाव

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। डोहरा जिला पंचायत सीट पर उपचुनाव आज सोमवार को होगा, इसके तहत क्षेत्र की नौ ग्रामसभाओं में 30 मतदेय स्थल बनाए गए हैं और क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है, जहां 18 हजार 178 मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतदेय स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इधर, जिला पंचायत के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत क्षेत्र डोहरी के सदस्य डा. प्रेम सिंह राणा के नानकमत्ता विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद से सीट खाली पड़ी है, जिसका उपचुनाव सोमवार को होगा। चुनाव मैदान में बिचुवा गांव के आनंद सिंह पुत्र खुशाल सिंह और सरौंजा गांव के महेश सिंह पुत्र हरि सिंह उतरे हैं। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। तीन सेक्टरों में विभक्त जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय प्रताप मौर्या ने तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, जीआसी शक्तिफार्म के प्रधानाचार्य एमएन पंतोला, गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह हरियान को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जबकि मगरसड़ा, बिचुवा, टुकड़ी, सरौंजा, बरकीडांडी, ऐंचता, नगला, डोहरा, भरौनी ग्रामसभा में 30 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कोतवाल गणेश बौंठियाल ने बताया सात सब इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल, 66 कांस्टेबल, तीन सेक्टर आफीसर तैनात किए गए हैं।

प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे
सितारगंज। करीब छह माह पूर्व मगरसड़ा ग्रामसभा की प्रधान रंजीत कौर की हार्ट अटैक से मौत के बाद से खाली पड़ी प्रधान सीट पर भी सोमवार को चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए मरसड़ा गांव की चम्मो देवी पत्नी ललित राम, बिरिया गांव निवासी बलवदिंर कौर पत्नी विचित्र पाल और शांति देवी पत्नी भगवान सिंह मैदान में हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होने वाली मतदान प्रक्रिया में 1 हजार 467 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ डा. महेश कुमार ने बताया चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें