फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर राइस मिलरों का 93 करोड़ बकाया

विज्ञापन
खटीमा के एक किसान के घर पर रखा धान का ढेर। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने बताया कि राइस मिलरों को 1700 करोड़ का भुगतान सरकार की ओर से किया जा चुका है। कुमाऊं मंडल के राइस मिलरों को लगभग 93 करोड़ का भुगतान और करना है। साफ्टवेयर व्यवस्था सुचारु चले इसके लिए ट्रेंड कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। एक-दो दिन में कोड आवंटित कर दिए जाएंगे। यदि किसी कच्चा आढ़ती को कहीं पर परेशानी आएगी तो विभाग उसके समाधान को तैयार है।
विज्ञापन

अब तक 1200 क्विंटल धान की खरीद
खटीमा। एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में चल रहे 57 धान क्रय केंद्रों में 1200 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रतापपुर केंद्र पर धान खरीद हुई। एडीओ ने किसानों से क्रय केंद्रों पर साफ सुथरा, फफरा रहित 17 प्रतिशत से कम नमी वाला धान लाने की अपील की है।
आठ से धान खरीद शुरू न हुई तो आंदोलन
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक सिंह एवं किसान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आठ अक्तूबर से कच्चा आढ़ती खरीद न होने पर किसान आंदोलन करेंगे। कहा कि अभी तक साफ्टवेयर में किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है। आठ तारीख को धान की 150 ट्रालियां मंडी पहुंचेगी। खरीद नहीं होने पर ट्रालियां वहीं खड़ी कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें