नानकमत्ता में कैंडल मार्च निकालते वाल्मिकी समाज के लोग।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। वाल्मिकी समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हाथरस की बिटिया को श्रद्धांजलि देकर उसे न्याय दिलाने की मांग की। शनिवार की देर शाम वाल्मिकी समाज के लोगों ने सोनू वाल्मिकी के नेतृत्व में नगर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचकर संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने कहा कि पीड़ित गरीब होने के नाते न्याय का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने बिटिया के साथ इंसाफ करने की मांग की। वहां ओमकार, सूरज, सोनू कुमार, प्रदीप, पिंटू, चंद्रपाल, वीरपाल, धर्मेंद्र, नगेंद्र प्रसाद आदि थे।